Covid-19 के नए वैरिएंट के ये 2 गंभीर लक्षण हैं बेहद खतरनाक! चपेट में आये मरीज़ों का हुआ ये हाल…

0
Covid-19 New Variant

Covid-19 New Variant : Covid-19 एक बार फिर भारत में दस्तक दे चुका है। चीन (China) समेत दुनिया के कई हिस्सों में कहर बरपा रहे कोरोना (Corona Virus) का साया भारत पर भी मंडराने लगा है। इसी कड़ी में ओमिक्रॉन सब बेरिएंट BF.7 (Omicron Sub Variant BF.7) के अब तक चार मामले देश में सामने आ चुके हैं। मामलो के सामने आने के बाद देश भर में दहशत का माहौल है। यही नहीं भारत सरकार ने देशभर में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच डॉक्टर्स ने इस नए वैरिएंट के लक्षण के बारे में भी बताया है। अगर आपको भी इन लक्षणों की ज़रा सी भी आशंका हो तो तत्काल रूप से डॉक्टर का परामर्श ज़रूर लें।

Covid-19 New Variant ,Omicron sub-variant BF.7

UK University के रिसर्च से सामने आयी बात!

यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया (यूईए) की रिसर्च के अनुसार, इस वैरिएंट के मरीजों में सूंघने की क्षमता में कमी कोरोना के सबसे आम लक्षणों में से एक है। यूईए के नॉर्विच मेडिकल स्कूल के प्रमुख रिसर्चर प्रोफेसर कार्ल फिल्पोट के मुताबिक, रिसर्च टीम ने लंबे समय तक कोरोना और विशेष रूप से कान, नाक और गले से जुड़े लक्षणों जैसे सूंघने में कमी और पेरोस्मिया की व्यापकता की जांच की। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि लोगों की सूंघने की क्षमता बिगड़ गई है और उनका स्वाद भी खराब हो रहा है। इस वैरिएंट के शिकार मरीजों ने सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता खो दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक तिहाई मरीजों को सूंघने और करीब 5वें को स्वाद खोने में कमी का अनुभव हो रहा है। समान्य लगने वाले ये लक्षण बेहद ही घातक बताये जा रहे हैं।

Read More: क्या है Omicron sub-variant BF.7? जानिये क्यों साबित हो रहा है घातक.! चीन में तेज़ी से मार रहा है उछाल…

Covid-19 New Variant

ये हैं Covid-19 New Variant के लक्षण!

नए बीएफ.7 सब-वैरिएंट के लक्षण सामान्य फ्लू के समान हैं। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर में दर्द जैसी परेशानियां हो रही हैं। यह अत्यधिक संक्रामक है। यह कम अवधि के भीतर लोगों के एक बड़े समूह में फैल जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतना बेहद अहम है। जानकारनों कहा कि हम देखते हैं कि लोग थोड़े लापरवाह हो गए हैं क्योंकि कोविड-19 के दौरान बनाए गए कई नियमों को हटा दिया गया है। इसलिए अब यह अहम है कि हम कम से कम बुनियादी उपायों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here